18 लाख महिलाओं को मिलेगा एक साथ चार किस्तों को राशि 10 हजार रुपये, तकनीकी समस्याओं के कारण अब तक इन लाभार्थियों के खाते में पैसा नही भेजा गया है।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सम्पर्कसूत्र रांची
सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। सरकार ने घोषणा की है कि राज्य की 18 लाख महिलाओं को जल्द ही 10 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि एक साथ चार किस्तों के रूप में दी जाएगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी समस्याओं के कारण अब तक इन लाभार्थियों के खाते में पैसा नहीं भेजा गया था, लेकिन अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद सभी महिलाओं को एक साथ यह राशि दी जाएगी।
इस खबर के बाद लाभार्थी महिलाओं में खुशी की लहर है। राज्य सरकार ने भरोसा दिया है कि यह भुगतान अगले कुछ हफ्तों में कर दिया जाएगा। अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
इस आर्टिकल में हम आपको मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे, जैसे – राशि ट्रांसफर की स्थिति, पात्रता, लाभ, और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें तो लेख में आखिर तक बन रहे।
झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए साल 2024 में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
मंईयां सम्मान योजना के तहत 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है जिनमें से 57 लाख महिलाओं को पांचवी किस्त का भुगतान किया गया था। लेकिन हाल ही में हुए भौतिक सत्यापन के बाद करीब 38 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। लेकिन 18 लाख महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिली है। इसके पीछे आधार कार्ड लिंकिंग और सत्यापन की प्रक्रिया में देरी मुख्य कारण रहे हैं।
अब सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इन सभी महिलाओं को एक साथ चार किस्तों की राशि (₹10,000) ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।
यहां से उन महिलाओं को प्राप्त होगी जिनके द्वारा भौतिक सत्यापन पूर्ण करने के साथ-साथ डीबीटी को चालू किया जाएगा। अगर आप अगले कुछ हफ्ते में यह सारे कार्य पूरे कर लेती हैं तो आपको ₹10000 की राशि एक साथ प्राप्त होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space