पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर हत्या,…बदमाश सी सी टीवी केमरा मे हुआ केद।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सम्पर्कसूत्र ,जामताड़ा
जिले में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पंप की है।
कैसे हुई घटना
देर शाम तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और तेल भरवाने के बहाने कर्मचारी जनार्दन मांझी से बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली जनार्दन के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
इलाज के दौरान हुई मौत
घायल जनार्दन को पहले फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या है हत्या की कारण
परिजनों ने इस हत्या में जनार्दन के बहनोई महेंद्र महतो के शामिल होने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महेंद्र ने जनार्दन को जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों ने महेंद्र महतो के साथ मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
जांच में जुटी पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार मे होंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space