मंईया सम्मान योजना का 7500 रुपये आज से 18 लाख महिलाओ के खाते में आने शुरू हो जाएंगे खटा खट।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सम्पर्कसूत्र, रांची
झारखण्ड कैबिनेट का फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि राज्य की वैसी महिला जिन्हें आधार से बैंक खाता लिंक नहीं होने की वजह से मंईयां योजना की राशि नहीं मिल रही है, हेमंत सरकार ने वैसी सभी महिलाओं को मार्च 2025 तक सम्मान राशि देने का फैसला किया है।
मंईयां सम्मान योजना को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट के फैसले को बाद अब लाखों महिलाओं की रूकी राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी। दरअसल राज्य सरकार ने आधार से बैंक अकाउंट लिंक नहीं रहने वाले खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं किये थे।
लेकिन अब राज्य सरकार ने सिर्फ इसी महीने तक के लिए अपने फैसले को शिथिल कर दिया है। अब उन महिलाओं को भी मिलेगा जिनका अकाउंट आधार नंबर से लिंक्ड नहीं है। हेमंत सरकार ने वैसी सभी महिलाओं को मार्च 2025 तक सम्मान राशि देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार 25 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद ने दिसंबर 2024 तक आधार लिंक बैंक खाता की अवधि बढ़ाते हुए इसे मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में किए गए इस आंशिक संशोधन का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिलेगा।
इस फैसले के बाद 22 लाख के करीब लाभुकों के खाते में एक साथ 7500 रुपये की राशि भेज दी जायेगी। माना जा रहा है कि आज से ही राशि भेजने का काम शुरू हो जायेगा। महिलाओं को तीन माह के लिए सम्मान राशि देकर आधार से लिंक कराने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।
मार्च के बाद योजना के तहत आधार से लिंक कराने के बाद ही लाभुकों को अगली किस्त की राशि दी जाएगी। हालांकि उससे पहले सभी को तीन महीने का एक साथ लाभ दे दिया जायेगा। जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि सभी के खाते में आज से आनी शुरू हो जायेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार 25 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद ने दिसंबर 2024 तक आधार लिंक बैंक खाता की अवधि बढ़ाते हुए इसे मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space