चांदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि , बोकारो
झारखंड की राजनीति में इन दिनों बोकारो जिला सुर्खियों ने हैं। जयराम महतो और श्वेता सिंह का विवाद अदालत तक पहुंच चुका है। अब हेमंत सोरेन की JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के एक विधायक हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चंदनकियारी के झामुमो विधायक उमाकांत रजक की गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस बात की पुष्टि उनके परिवार के लोगों ने की है।
बताया जा रहा है कि तबीयत गुरुवार की सुबह 5 बजे बिगड़नी शुरू हुई इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.विधायक जब सुबह उठे तो उन्हें उल्टियां शुरू हुई धीरे-धीरे और तबीयत बिगड़ती चली गई. फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विधायक उमाकांत रजक चंदनकियारी विधानसभा सीट से 2024 में भाजपा के अमर बाउरी को पराजित कर चुनाव जीते है. चुनाव घोषणा के पहले वह आजसू में थे. लेकिन गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा मिलने के बाद वह झामुमो में चले गए. झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़कर विजय हुए है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space