जारंगडीह में सरहुल पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर13 अप्रैल को आएगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि ,बेरमो
प्रखंड अंतर्गत जारंगडीह मे आगामी 13 अप्रैल को सरहुल पर्व मनाने को लेकर 10 अप्रैल को झामुमो के पूर्व जिला संयुक्त सचिव इकबाल अहमद और पेटरवार प्रखंड उपाध्यक्ष फेनीराम सोरेन सहित दर्जनो गणमान्य जनों ने पूजा स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर इकबाल अहमद ने नृत्य,गीत,वेशभूषा में ही सरहुल पर्व मनाने का समाज के प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया।
इस अवसर पर अहमद ने पत्रकारों को बताया कि सरहुल पर्व आदिवासी समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
यह पर्व आदिवासियों के लिए नया साल लेकर आता है और इस पर्व में आदिवासी समुदाय अपने पर्यावरण और वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रण लेते हैं। इसलिए इस बार सरहुल पर उत्साह को बढ़ाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक व झारखंड की इंदिरा कहे जाने वाली कल्पना सोरेन सरहुल पूजा में शामिल होने की अपील किया गया है।
इकबाल अहमद ने कहा 13 अप्रैल को सरहुल पर्व को लेकर पूजा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे साथ ही पेयजल स्वास्थ्य एवं मध्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र महतो जी बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल सिंह सहित कई गणमान्या लोग उपस्थित रहेंगे मौके पर इकबाल अहमद, फेनी राम सोरेन,आनंद टुडू,लालधन मांझी,मानु हांसदा, रामचंद्र मुंडा, सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space