बोकारो एसपी के निर्देश पर संघन वाहन जांच अभियान में 56 हजार की वसूली।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि,बोकारो
बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तेनुघाट थाना के पास आज 9 जून रविवार को संघन वाहन जाँच अभियान बोकारो ट्रेफिक पुलिस के द्वारा चलाया गया।जिसमे ए एस आई विमल उरांव के नेतृत्व में अपने दल बल के साथ जाँच अभियान में किया गया विमल उरांव ने वताया की लगभग 33 वाहन जाँच किया गया।
जिसमे चार पहिया व दो पहिया वाहन सामिल थे।जाँच के दौरान कुल 56,000 रूपये की चालान ऑन लाईन काटी गई।
वहीं जाँच के दौरान वाहन का इन्सुरेंश पेपर, वाहन पेपर, ड्राइवरी लैंसेन्श, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट की जाँच की गई। जाँच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की आपराधिक घटना न घटे इस बात का भी ध्यान रखकर यह जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space