पंचायत सेवक सुखलाल ने आखिरकार तोड़ दिया दम,BDO समेत चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, दोषी पाए जाने पर अधिकारियों के ऊपर होगी कार्यवाही – राजू महतो।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुखलाल के आश्रितों को सरकार दे पचास लाख की मुआवजा व सरकारी नौकरी- राजू।
संवाददाता डीसी महतो के खास रिपोर्ट
प्रखण्ड डुमरी के बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो ने आखिरकार इलाज के दौरान रिम्स में लिया आखरी सांस।
बता दे कि गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो प्रखण्ड परिसर में पॉइजन खा लिया था।
जो गंभीर हालत में रांची के रिम्स में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्होंने 13 जून को BDO समेत चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था।
पंचायत सचिव सुखलाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले धनबाद और फिर रांची रिम्स रेफर किया गया था, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। जहर खाने से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर प्रखण्ड पदाधिकारियों के ऊपर शोषण का आरोप लगाते हुवे एक पत्र पोस्ट किया था।
पंचायत सचिव सुखलाल ने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाये थे।
पत्र में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (डुमरी), पीएमएवाई (डुमरी) के बीसी अजय कुमार, बलथरिया के रोजगार सेवक अनिल कुमार और मुखिया पति प्रमेश्वर नायक पर मानसिक अपमान और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
सुखलाल के अंतिम सांस लेने तक खड़ा रहा पूर्व मंत्री पुत्र
पत्र में सुखलाल ने लिखा था, ‘प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भरी सभा में मुझे ‘तुम-ताम’ जैसे शब्दों से अपमानित और प्रताड़ित किया जाता है।
इस कारण मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। पत्र में उन्होंने सारा जिम्मेदारी प्रखण्ड पदाधिकारियों के ऊपर लगाया था।
इस घटना के बाद पंचायत सचिव खुद शनिवार को रिम्स पहुंचे थे और प्रशासनिक अफसरों को आड़े हाथों लिया था।
वहीं बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो अंततः मृत्यु के जंग लड़ते लड़ते हार गए।
सुखलाल के परिजनों के मिलेगा न्याय – राजू
वहीं मंत्री पुत्र सह झामुमो के नेता राजू महतो ने संवेदना व्यक्त करते हुवे कहा कि सुखलाल आत्महत्या का उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच करने की मांग किया हे कहा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space