एक साथ सैकड़ो कबूतर मरने से क्षेत्र में सनसनी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि ,बोकारो
जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी पंचायत अंतर्गत स्कूल टांड़ निवासी भुनेश्वर महतो और दर्शन महतो के लगभग सैकड़ो कबूतर को आज 27 जुन सुबह शुक्रवार को किसी व्यक्ति द्वारा अपने छत या खेत के दाने में जहर दे कर मार दिया।
आगे बताते चले कि चांपी निवासी भुनेश्वर महतो एवं दर्शन महतो अपने घर आंगन में दर्जनों घड़ा टांग कर सैकड़ों कबूतर पाल रखा था। प्रति दिन की तरह सभी कबूतर सुबह उड़ाकर दाना चुनने गया था सुबह दाना चुन कर लौटा तो आधा अधूरा कबूतर घर में तो बारी में छत पर गिरा पाया गया सभी कबूतर को एक जगह चुन कर किया गया।
एक सौ से भी अधिक कबूतर मृत पाया गया और आधा से भी ज्यादा कबूतर लौट कर नहीं आया।
भुनेशर महतो और दर्शन महतो ने बताया बहुत सा घड़ा में अभी अंडा और कबूतर का चूजा है इस परिस्थिति चूज़ा और अंडा भी खराब हो जाएगा।
जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, समाज सेवी नारायण प्रजापति ने अफसोस जताते हुए कहा कि कहा जिसने भी ऐसा किया बेजुबान पक्षियों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी सूचना सीओ और बीडीओ पेटरवार को फोन के माध्यम से दे दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space