डुमरी विधायक जयराम महतो के साथ चले रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संपर्कसूत्र, रांची
डुमरी विधायक जयराम महतो के साथ चल रहा एक स्कॉर्पियो पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से धनबाद लौटते वक्त बलरामपुर से पुरुलिया के बीच भारी बारिश के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बारिश के कारण स्कॉर्पियो का चक्का स्लिप करने से 200 फीट जंगल में जा घुसी और पलट गया। घटना में वाहन में सवार 6 लोग घायल है। आनन फानन में सभी को पुरुलिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
धनबाद के स्टील गेट स्थित जिस्म हॉस्पिटल में संतोष, दिनेश और मंशु इलाजरत है।
वही अशर्फी धनबाद में रूपक, विनय बॉडीगार्ड और अनिल इलाजरत है डॉक्टर के अनुसार सभी सुरक्षित और खतरे से बाहर है।आज दिन के 12 बजे तक सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space