नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोकारो में भाजपा का फुंका पुतला , आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने का आरोप। – निगाहें आप तक न्यूज़

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोकारो में भाजपा का फुंका पुतला , आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने का आरोप।

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रतिनिधि,बोकारो

जिला मुख्यालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज 3 जुलाई 2025 को भाजपा का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।रतनलाल ने कहा कि आप सभी को ज्ञात है कि विगत दिनांक 30 जून 2025 को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से असफल कोशिश की गई।

यह न सिर्फ झारखंड के शहीदों का अपमान है,बल्कि झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। आगे कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है,और ऐसी स्थिति में झारखंड के आदिवासियों मूलवासियों में भाजपा के प्रति गहरा रोष व्याप्त है इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड को मणिपुर बनाना चाहती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी भी सूरत पर भाजपा का यह दोहरा चरित्र बर्दाश्त नहीं करेगी, भाजपा के हूल दिवस पर किए गए कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि इससे पूरे झारखंड की जनता आहत है।आरोप लगाया कि भाजपा की गंदी राजनीति और साजिशें यह साफ दर्शाती हैं कि वे नहीं चाहते कि झारखंड में शहीदों को सम्मान मिले और उनके परिवारों को जो सुविधाएं मिल रही हैं ना मिले, उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि हेमंत सरकार द्वारा राज्य में चौतरफा विकास का जो कार्य किया जा रहा है,वह सफल न हो। श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता सब जानती है और अगर झारखंड प्रदेश का कोई भला कर सकता है तो वह एकमात्र नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जितनी भी साजिशें की जाएंगी, वे सभी नाकाम होंगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष पंकज जयसवाल,जिला सचिव मुकेश महतो,प्रवक्ता आकाश टुडू, इमाम हसन,संजय केजरीवाल, बम पांडे, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा,राकेश सिन्हा, पंकज मरांडी,लूडो मांझी, सदानंद गोप,अभिषेक पांडे,दीपक बंसल,शांति सोरेन, कुसुम भारती,राम किशोर ठाकुर, मिथुन महतो,शांति किसकू,मगाराम दे,सानिया बेगम,रूबी खातून,फ़िरदौस नूरी,सृष्टि देवी, रिंकू राय,रेनू शर्मा,कलावती देवी,सोमनाथ घोष, संगीता राय भीमसेन सोरेन आदि लोग मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now