नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खूंटी के दो अफीम तस्कर रांची में पुलिस  ने दबोचा। – निगाहें आप तक न्यूज़

खूंटी के दो अफीम तस्कर रांची में पुलिस  ने दबोचा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रतिनिधि, रांची

तुपुदाना पुलिस ने अफीम तस्करी के इल्जाम में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में करीब 31 साल का कैलाश मुंडा और 18 साल का सुगना मुंडा शामिल है।

ये दोनों खूंटी के रहने वाले हैं। इनके पास से अवैध गादा अफीम जब्त किया गया है। इसके अलावा एक महंगी बाइक भी जब्त की गयी है। इस बात की जानकारी DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के साथ साझा की है।DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदार स्थित वास्तु विहार कैंपस में दो शख्स अफीम गादा लेकर बेचने के फिराक में खड़े हैं।

मिली इंफॉर्मेशन पर हटिया DSP प्रमोद कुमार मिश्रा, ASI योगेंद्र प्रसाद के साथ टीम को लेकर वास्तु विहार पहुंचे। वहां एक बाइक पर दो शख्स बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर दोनों शख्स बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलसि ने दोनों को खदेड़ कर दबोच लिया। दोनों के पास से 1.7 किलो गादा अफीम मिला।

पुलिस ने अफीम और KTM बाइक जब्त कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि दोनों का घर खूंटी में है। गादा अफीम खूंटी से लाकर यहां बेचने आये थे। खरीददार का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने धर दबोचा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now