नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेरमो मे बोकारो महिला कांग्रेस के द्वारा निकाली गईं न्याय मार्च। – निगाहें आप तक न्यूज़

बेरमो मे बोकारो महिला कांग्रेस के द्वारा निकाली गईं न्याय मार्च।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रतिनिधि , बेरमो

फुसरो मे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी बोकारो जिला अध्यक्ष अजंता समद के नेतृत्व मे फुसरो शहीद निर्मल महतो चौक पर आज 21 जुलाई सोमवार को न्याय मार्च निकाला गया। यह न्याय मार्च उड़ीसा के बालासोर जिले की कॉलेज स्टूडेंट सौम्य श्री के आत्महत्या के विरोध मे किया गया।

अंजता समद ने कही कि केन्द्र मे बैठी भाजपा की सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है। ओड़िशा के बालासोर जिले में हुई महिला उत्पीड़न की घटना के शर्मनाक है।छात्रा के न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से दिल्ली तक लड़ने का काम करेगी। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और ओड़िशा सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कही कि भाजपा नेता सत्ता में चूर है, जिसका हमेशा सोशल मीडिया मे महिलाओं के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। भारत की बेटियों को सम्मान के साथ जीना चाहती है। भारत में जितने भी बेटियों के साथ अत्याचार हुआ है उन सभी का न्याय की मांग करते हैं।बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि भारत की बेटियों के साथ इस तरह का अपराध होना निंदनीय है।सभी बेटियों को न्याय मिलनी चाहिए।
कांग्रेस फुसरो नगर अध्यक्ष सूरज मित्तल ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ दिखावे के लिए है।

इस दौरान जमकर नरेन्द्र मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई।मौके पर बेरमो महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महिला गीता देवी, सचिव रीता देवी,कांग्रेस आरसीएमयू बीएंडके अध्यक्ष दिगंबर महतो,सचिंद्र सिंह, राशिद मंजर उर्फ मिंटू,जानकी देवी,टुपुर देवी,उर्मिला देवी, भारतीय सेनापति,परवेज अख्तर, संतोष सिंह,बिंदु देवी, शांति देवी, पेरकी देवी,मोहम्मद कलीम खलीफा आदि उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now