राज्यपाल ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में किया पड़ाव।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि,बोकारो
राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज 1अगस्त शुक्रवार को धनबाद से रांची लौटने के क्रम में कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किया।
जहां उपायुक्त अजय नाथ झा,पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार,उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके पूर्व गुलदस्ता देकर राज्यपाल का स्वागत किया गया। बाद में स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता मो.मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space