राजभवन रांची में 6 अगस्त को होगा धरना प्रदर्शन, सरकार को 27% आरक्षण लागू करने के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन – अशोक मंडल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बोकारो से ब्यूरो अनील बरनवाल की रिपोर्ट
27% आरक्षण लागू कराने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी,ओबीसी विभाग कांग्रेस के द्वारा 06 अगस्त को राज्य स्तरीय रांची स्थित राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त संबंध में झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के राज्य समन्यवयक अशोक कुमार मंडल ने कहा कि बिहार सरकार के समय, झारखंड अलग राज्य निर्माण के पूर्व ओबीसी जाती के लिए 27% आरक्षण प्राप्त था, लेकिन झारखंड की अलग राज्य निर्माण के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरक्षण को घटाकर 14% कर दिया था।
इस आरक्षण के नीति को लागू करते हीं ओबीसी मोर्चा की विरोध आरंभ हुआ। विरोध इतना बड़ा हुआ कि बाबूलाल मरांडी की कुर्सी तक चली गई। हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की संयुक्त सरकार ने 27% आरक्षण देने का अनुशंसा किया था। सदन से विशेष अनुमति के लिए राज्यपाल झारखंड को भेजा गया था। लेकिन कागज को अपूर्ण बता कर लौटा दिया गया।
राज्यपाल के इस नीति का विरोध किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 6 अगस्त को राज्य भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा। श्री मंडल ने ओबीसी कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारीयों और वरिष्ठ साथियों से अधिक से अधिक संख्या में राजभवन जाने का अपील किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space