नावाडीह : कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस , बोले वक्ता वर्ष 2024 मे कांग्रेस के हाथ होगी देश की कमान : इमरान झूठे वादे ,महंगाई व जाति धर्म है भाजपा की उपलब्धियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि ,नावाडीह
स्थानीय प्रखंड के बाजारटांड स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूवात राष्ट्रीय गान गाकर व केक काटकर की गई।
मोके पर पार्टी अध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा कि बिटिश शासन के सन् 1885 ई में देश व गरीबों के उत्थान के उदेश्य से कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी पार्टी ने लम्बी संधर्ष कर देश के विकास हेतू कई आंदोलन कर जनता को हक व अधिकार दिलाया पार्टी के नेत्री सह पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने देश को जो विकास किया वह आज भी देशवासी भुल नही पाते है। वही भाजपा रूपी नरेन्द्र मोदी की सरकार मे झूठे वादे ,बेतहाशा मंहगाई एवं नफरत की बीज से देश की जनता त्रस्त है लोग भय के साये मे जीवन जी रहे है जबकि पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर जनता को जोडने का काम कर रहे है अब जनता जाग चुकी है वर्ष 2024 के चुनाव मे देश की कमान जनता पार्टी को सोपेगी। पार्टी पुन देश मे अमन चैन बहाल करते हुए गांव को विकसित करने का कार्य करेगी। उन्होने कहा कि भाजपा के गलत नीतियों के कारण आज गांव के हजारो युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे है सरकारी उपक्रम हवाई अड्डा , रेलवे ,बैक ,सीसीएल ,बीसीसीएल जैसी उपक्रम को निजीकरण कर उधोगपतियों के हाथो गिरवी रखने की साज़िश हो रही है । वही महिला अध्यक्षा सुनीता देवी ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओ को ठगने का काम किया गांव की महिलाओ को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस चुल्हा देकर गैस का दाम ढाई गुणा बढ़ाकर गैस से दुर करने का काम किया आज घरो मे गैस टंकी व चुल्हा शोभा बनी हुई है। इससे पुर्व यहां गरीब महिलाओं के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया तथा मिशन 2024 को पुरा करने के लिए अधिक से अधिक पार्टी मे कार्यकर्ताओ को जोडकर संगठन को मजबुत बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर प्रखंड सचिव तिलक तुरी ,सेवा दल के चितंरजन चौहान ,प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज सिंह ,युवा अध्यक्ष जितेन्द्र रविदास , महिला अध्यक्ष सुनीता देवी , जरीना खातुन , मुनिया तुरी , बब्लु अंसारी, कौशल्या देवी ,बेबी देवी ,सुमित्रा देवी ,सीता देवी , संगीता देवी, हेमंती देवी, कुंती देवी, सोहदरी देवी, कलावती देवी, पेमिया देवी, परवा देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी ,लक्ष्मी देवी ,उर्मिला देवी ,ममता देवी , ,आदि मौजूद थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space