नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नावाडीह व पोटसो मे भोक्ता पर्व पर भक्तो ने की कठोर साधना – निगाहें आप तक न्यूज़

नावाडीह व पोटसो मे भोक्ता पर्व पर भक्तो ने की कठोर साधना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 तीस फीट ऊंची खुंटे पर झूलकर की शिव आराधना

मनोज वर्णवाल ,नावाडीह
प्रखंड के नावाडीह पंच मंदिर परिसर व पोटसो के शिव मंदिर परिसर मे गुरूवार को 42 व 48 शिव भक्तो ने कठोर साधना करते हुए 30 फीट ऊंची खुट्टें से झूलकर भगवान शिव की आराधना करते हुए भोक्ता पर्व मनाया गया। तथा पंचायत व गांव समाज की खुशहाली की मंगल कामना की । इस अवसर पर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया ।

वही नावाडीह मे पर्व के अवसर पर बुधवार की देर रात झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मुखिया संध के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो जैली ,नावाडीह मुखिया किरण देवी एवं पंसस निर्मल महतो ने फीताकाट किया। जबकि पोटसो मे मुखिया उमेश कुमार महतो ने सभी शिव भक्तो को गेरूवा गमछा वस्त्र देकर सम्मानित किया।
शिव भक्तो ने बताया कि महापर्व के प्रथम दिन मंगलवार को भक्तो ने स्नान कर संयोत किया वही दुसरे दिन बुधवार को निर्जला उपवास रखते हुए शाम को स्नान कर लोटन सेवा करते हुए शिव मंदिर प्रवेश कर पूजा आर्चना की तथा रात्रि में भक्तों ने दहकते अंगारों पर नग्ने पांव नृत्य की तथा शनिवार की सुबह लोहे की कील पर पीठ पर हुक लगाकर ऊंची खूंटे में झूल कर शिव भक्ति दिखाई। इस दौरान भक्तो की महिलाओं के माथे पर कलश धारण कर खूंटे के नीचे पुजा अर्चना कर अपने परिजनों की मंगल कामना की , नावाडीह मे वार्ड सदस्य जागेश्वर महतो , भुवनेश्वर महतो ,सुकर महतो ,बासुदेव कुमार ,गोमा महतो ,जेठ महतो ,सुनील कुमार, गोपी महतो ,बासु महतो ,विजय कुमार नायक ,हीरालाल महतो ,धनेश्वर महतो ,ठाकुर महतो ,कारू महतो ,छत्र महतो ,जयलाल महतो ,महेन्द्र महतो ,टुपलाल महतो एवं पोटसो मे जुगल महतो ,अशोक सिंह ,सोहराय सिंह ,चितामणी महतो ,भैरव महतो ,मनोज महतो ,शंकर महतो ,चुन्नीलाल महतो ,महेश कमार ,सुखदेव रजक ,महेश्वर महतो ,डालेश्वर महतो ,शिबू महतो ,मनी महतो आदि शिव भक्तो ने वाद्ययंत्र की धुन पर जमकर नृत्य करते हुए आराधना की। मौके पर साधु महतो ,रंजीत वर्णवाल ,भेखलाल कानु, सत्यनारायण महतो ,बांबी पटेल ,नीलकंठ महतो ,चन्द्रशेखर महतो ,जयलाल महतो ,नागेश्वर साव ,छेदी महतो ,तिलक महतो ,केशू महतो ,योधी महतो ,राजू महतो आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now