नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवाडीह के खरपिटो में 1906 ई से हो रही भोक्ता पर्व ,सात गांव से जुटते थे शिव भक्त भोले बाबा का सिन्दुर शरीर पर लगते ही मिट जाती है जख्म – निगाहें आप तक न्यूज़

नवाडीह के खरपिटो में 1906 ई से हो रही भोक्ता पर्व ,सात गांव से जुटते थे शिव भक्त भोले बाबा का सिन्दुर शरीर पर लगते ही मिट जाती है जख्म

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मनोज वर्णवाल ,नावाडीह (बोकारो)
प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत खरपिटो में शनिवार को कठोर साधना करते हुए 44 शिव भक्तों ने 30 फीट ऊंची खुट्टें से झूलकर भगवान शिव की आराधना करते हुए भोक्ता पर्व मनाया गया। तथा पंचायत व गांव समाज की खुशहाली की मंगल कामना की । इस अवसर पर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दु मुस्लिम ग्रामीणों ने एकता की मिशाल पेश करते हुए आनंद उठाया।
भोक्ता पर्व समिति के अध्यक्ष तुलाराम महतो व कालीराम महतो ने बताया कि खरपिटो गांव में वर्ष 1906 ई से भोक्ता पर्व मनाया जा रहा है जो निरंतर आज तक जारी है। उन्होने बताया कि पुर्वज बताते थे कि गांव मे वर्ष 1904 ई मे गोबर की ढेर में शिव लिंग प्रकट हुए थे तब ग्रामीणो की सहमति पर यहां शिव मंदिर का निर्माण किया गया था। तब आस पास एक भी शिव मंदिर नही था जिसके कारण खरपिटो ,पोटसो , अरगामो,जुनोडीह ,बारीडीह ,नावाडीह, एंव आहारडीह के ग्रामीण यहां एकजुट होकर भोक्ता पर्व सन 1906 ई से शुरूवात की थी। धीरे धीरे मंदिर का गांव मे विस्तार होता गया और लोग अपने अपने गांव मे भोक्ता पर्व मनाने लगे। अब यहां सिर्फ खरपिटो पंचायत के खरपिटो ,अरगामो ,बदाही व कुड़पनियां गांव के ग्रामीण भोक्ता पर्व मनाते है।तथा एक दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है जिसमे दोनो सामुदाय के लोग आनंद उठाते है।
उन्होने बताया कि महापर्व के प्रथम दिन गुरूवार को भक्तो ने स्नान कर संयोत किया वही दुसरे दिन शुक्रवार को निर्जला उपवास रखते हुए शाम को स्नान कर लोटन सेवा करते हुए शिव मंदिर प्रवेश कर पूजा आर्चना की तथा रात्रि में भक्तों ने दहकते अंगारों पर नग्ने पांव नृत्य की तथा शनिवार की सुबह लोहे की कील पर पीठ पर हुक लगाकर खूंटे में झूल कर शिव भक्ति दिखाई। उन्होने बताया कि भक्तो के शरीर पर लोहे की कील पीठ पर लगाकर झूला झुलने के बाद भोले बाबा के मंदिर मे आर्पित सिन्दुर शरीर पर लगाते ही भक्तों की जख्म मिट जाते है। पुजा के दौरान भक्तो की महिलाओं के माथे पर कलश धारण कर खूंटे के नीचे पुजा अर्चना कर अपने परिजनों की मंगल कामना की , पुजारी बबलू पंडीत पटभक्तियां चुरामन महतो के देखरेख मे टेकलाल कानू ,सुरेन्द्र महतो ,उमेश तुरी ,विशाल तुरी ,दुर्गा तुरी ,संदीप तुरी ,रामेश्वर महतो ,नुनूचंद महतो , अनिल राज , टिंकु कानू ,पप्पु पंडीत , सुरज महतो , शनिचर महतो , अजय सिंह ,कोलेश्वर सिंह,थनु महतो , आदि को शिव आराधन करवाई तथा वाद्ययंत्र की थुन पर भक्तो ने नृत्य कर कर भगवान शिव को प्रसन्न की।
मौके पर पुजा समिति के अध्यक्ष तूलाराम महतो ,सचिव किशन पंडीत ,कोषाध्यक्ष कालीराम महतो ,मुखिया नंदलाल नायक ,पंसस डीलेश्वर महतो ,जिप सदस्य फूलमति देवी ,वार्ड सदस्य सुरेन्द्र महतो ,नीलकंठ नायक समाजसेवी विजय महतो ,श्यामलाल महतो ,दुर्गा महतो ,बिनोद पंडीत ,सुरेश पंडीत ,जानकी महतो ,कैलाश पंडीत ,गंगा पंडीत ,रामेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now