नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुडपनियां मे 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ आरंभ – निगाहें आप तक न्यूज़

कुडपनियां मे 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ आरंभ

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कलश यात्रा में 11 सौ कन्याओ व महिलाएं हुए शामिल
प्रतिनिधि ,नावाडीह (बोकारो )

स्थानीय प्रखंड के खरपिटो पंचायत अन्तर्गत कुडपनियां स्थित कबीर गौशाला परिसर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में शांतिकुञ हरिद्वार की ओर से चार दिवसीय 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया यात्रा की शुरूवात गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ,गोमिया विधायक लम्बोदर

महतो ,मुखिया संध के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो जैली ने कन्याओ के सिर पर कलश धारण कर किया।गाजे बाजे व पीला वस्त्र धारण कर महिलाओ व युवत्तियों की क्लश यात्रा कबीर गौशाला से निकलकर कुडपनिया गांव ,खरपिटो ,जामुनामोड़ ,सुरही चौक होते हुए पोटसो उतरवाहिनी नाला पहुंची जहां शांतिकुञ हरिद्वार से आये टोली नायक द्वारा गायत्री मंत्रोच्चारण कर शुद्ध गंगाजल भरवाकर पुन सुरही ,दादुपहरी होते हुए यज्ञ मंडप मे प्रवेश की।इस दौरान ,वेदमाता गायत्री की जय ,जय श्री राम ,हम सुधरेगे युग सुधरेगा ,हम बदलेगा जग बदलेगा ,धर्म की जय हो अर्धम का नाश हो ,प्राणियों में सदभावना हो विश्व का कल्याण हो ,एक बनेगे- नेक बनेगें,भारत माता की जय ,नारी का सम्मान जहां है देवियों का वास वहां आदि गगनभेदी जयकारे से गुंज उठा।
मौके पर सांसद ने कहां कि कुडपनिया जैसी छोटी से गांव मे 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन वेदमाता गायत्री के आर्शीवाद से हो रहा है महायज्ञ होने से मनाव के मस्तिष्क मे सदबुद्धि आती है वही लोग सत्कर्म की ओर आगे बढ़ते है। उन्होने कहा कि कलयुग में भी भगवान व देवी देवता धरती पर विराजमान है । निद दिन देव आराधना करने से मन को शांति व कठिन परिस्थिति मे भी हमे आगे बढने की हिम्मत व शक्ति मिलती है। वही गोमिया विधायक लम्बोदर महतो ने कहा कि गायत्री महामंत्र के जाप मात्र करने से सारे कष्ट मिट जाती है यज्ञ पिता है और गायत्री माता है। मां गायत्री की साधना से संपूर्ण कार्यसिद्धि होती है। वही मुखिया संध के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो जैली ने कहा कि जिले मे नावाडीह प्रखंड आने वाले दिनो मे गायत्री पीठ के नाम से अपनी पहचान बनाऐगी।भलमारा के शांतिवन एवं खरपिटो के कुडपनियां कबीर गौशाल प्रखंड वासियों को वेदमाता गायत्री के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है महायज्ञ मे सभी संकल्प ले कि हर गायत्री भक्त अपने एक साथी को छोडकर संदेश को आगे बढने का काम करेगे।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष फुलचंद किस्कु व कबीर गौशाला के संस्थापक छत्रबली पंडीत ने बताया कि कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया वही सोमवार को देवपुजन के साथ यज्ञ प्रारंभ होगी जबकि संध्या में महाआरती के बाद शांतिकुञ हरिद्वार से आये टोली नायक द्वारा संगीत प्रवचन कार्यक्रम किया जाऐगा ,11 अप्रैल को मुंडन ,मुंहजुठी ,शिक्षा ,दीक्षा ,आदि विभिन्न संस्कार होगी ,जबकि 12 अप्रैल को यज्ञ की पुर्णहुति , टोली नायक की विदाई एवं भंडरा के साथ महायज्ञ समाप्त होगी।
मौके पर आर्चाय प्रमेश्वर साहु , डा धनेश्वर महतो ,भाजपा के डुमरी विधानसभा प्रभारी प्रदीप साहु ,सुरेन्द्र कुमार ,आजसू के केन्द्रीय सचिव यशोदा देवी , जिप महेन्द्र प्रसाद, फुलमति देवी ,अजय महतो, मुखिया संध अध्यक्ष विश्वनाथ महतो , पुर्व प्रमुख मोहन महतो ,मुखिया नंदलाल नायक ,देवेन्द्र महतो ,किरण देवी ,पंसस डीलेश्वर महतो ,पति महतो ,सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार ,सुरेश महतो ,छक्कन महतो ,बैजनाथ महतो छोटू ,संतोष महतो ,सोनू चौधरी ,टिकैत महतो ,दीपक कुमार ,दीपू अग्रवाल, संतोष प्रजापति , बंसत राय ,विजय वर्मा ,साधू महतो ,नरेश गुप्ता ,माही गुप्ता ,अभिनाश कुमार ,अखिलेश सिंह ,पुरेन्द्र साव ,मन्टु नायक , संगीता देवी ,बबिता देवी ,आरती देवी ,गीता देवी ,बंसती देवी ,मीना देवी सहित बडी संख्या मे महिला पुरूष मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now