नावाडीह में पिछड़ा संधर्ष मोर्चा का प्रखंड में धरना ,पुर्व ऊर्जा मंत्री ने दी चेतावनी भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगा तो अधिकारियों का होगा घेराव : लालचंद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रोजगार सेवक से लेकर मुखिया व बीडीओ, सीओ सिर्फ लूटने मे व्यस्त : पूर्व ऊर्जा मंत्री
प्रतिनिधि ,नावाडीह
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मगंलवार को पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 13 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समीप पुर्व ऊर्जा मंत्री सह मोर्चा के नेता लालचंद महतो की उपस्थिति मे एक दिवसीय धरना दिया गया जिसकी अध्यक्षता सुरेश महतो व संचालन रामेश्वर महतो ने किया। धरना के माध्यम से पुर्व मंत्री ने अधिकारियों कर्मचारी पर चेतावनी देते हुए कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे रिश्वतखोरी का खुला खेल चल रहा है रोजगार सेवक से लेकर मुखिया व बीडीओ सीओ सभी लूटने मे व्यस्त है यादि एक माह के अंदर अंकुश नही लगा तो मोर्चा सैकड़ो ग्रामीण के साथ विरोध करते हुए अधिकारियों का धेराव करेगी। धरना के पश्चात अपनी 13सुत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम नावाडीह बीडीओ संजय सांडिल्य को सौपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री श्री महतो ने कहा कि नावाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीस वर्षो मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। मनरेगा योजना मे 35 प्रतिशत कमीशन खोरी हो रही है जो ग्रामीण रिश्वत नही देते है उनका काम नही होता है अंचल कार्यालय मे जमीन का दखिल खारिज करने में रेट फिक्स कर दी गई है।किसानो को समय पर बीज नही दिया जा रहा है सोलर युक्त सिचाई पंप के लिए पांच पांच हजार की वसूली करने के बाद भी लाभ नही दिया गया। 15 वीं वित्त आयोग की योजना में कार्य 40 प्रतिशत कर पुरी राशि की निकासी कर बंदरबांट की जा रही है। उपरधाट के गोनियाटों के डीलर दो माह से गरीब का राशन नही वितरण कर रहा है आज वहां के दो सौ लाभुक शिकायत लेकर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ रहा है कोई देखने वाला नही है प्रखंड कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तक लूटने मे लगे हुए है। जिसे रोकने के लिए अब जनता को जागना होगा।भ्रष्टाचार नही रूका तो प्रखंड कार्यालय मे रिश्वतखोर प्रखंड का बोर्ड लगने का काम किया जाएगा वही अधिकारियों का धेराव कर विरोध प्रकट की जाएगी इसके लिए जेल जाना पडें तो लालचंद महतो तैयार खडा रहेगा।
वही चेतलाल महतो ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी गांठ बांध ले गरीब के एक एक पैसा से सरकार आपकों वेतन देती है जिससे आपके घरों मे चुल्हा जलता है गरीब असहाय एवं सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति से रिश्वत लेकर कार्य की तो ईश्वर भी माफ नही करेगा। उन्होने पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर दखिल खारिज करने ,गैरमजरुआ जमीन का रसीद निर्गत करने ,जाति आवासीय व अन्य प्रमाणपत्र बनाने की मांग की।
मौके पर अभिभावक मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो ,पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो , साधु महतो , सुरेश महतो , खेलू महतो ,रामेश्वर महतो ,नारायण विश्वकर्मा ,मिथिलेश महतो ,लोकेश्वर महतो ,देवनारायण महतो , बुधन तुरी , चेतलाल महतो ,केशव महतो , जलेश्वरी देवी ,राजकुमार सिंह ,अधनु रवानी , लालमणी महतो , ललिता देवी ,सावित्री देवी ,मीना देवी ,ममता देवी ,सीता देवी ,आशा देवी ,किरन देवी ,सुकरी देवी आदि मौजूद थे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space