नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी तीन जुलाई को बनने वाली है झारखंड की नयी मंत्री, बेबी देवी को मंत्री बनाने के क्या है मायने, बेटे की जगह मां क्यों बनने जा रही है मंत्री। – निगाहें आप तक न्यूज़

दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी तीन जुलाई को बनने वाली है झारखंड की नयी मंत्री, बेबी देवी को मंत्री बनाने के क्या है मायने, बेटे की जगह मां क्यों बनने जा रही है मंत्री।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 रांची,सम्पर्कसूत्र

दिवंगत जगरनाथ महतो की राजनीतिक विरासत को उनकी पत्नी बेवी देवी आगे बढ़ाएंगी। हालांकि ये तो लगभग तय ही था कि जगरनाथ महतों के परिवार को मंत्री पद दिया जा सकता है, लेकिन ये पद पत्नी बेबी देवी को जायेगा या फिर बेटे अखिलेश महतो को? इस पर सस्पेंश बना हुआ था। आखिरकार उम्र आड़े आने की वजह से अखिलेश की जगह बेबी देवी को पार्टी ने मंत्री पद देने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में बेबी देवी ही पार्टी की प्रत्याशी होगी। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का दो महीने पहले निधन हो गया था। उसके बाद से यह जगह खाली है। जगरनाथ महतो झामुमो कोटे के मंत्री थे, लिहाजा उनकी जगह बेबी देवी को जगह मिल रही है।
स्व जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए सोमवार तीन जुलाई को दिन निर्धारित किया गया है। तीन जुलाई को दिन के 12 बजे के बाद राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगी।

वैसे देखा जाये तो बेबी देवी को मंत्री पद देकर झामुमो ने एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश की है।

पहली बात तो ये है कि पार्टी को सहानुभूति की लहर का सपोर्ट मिलेगा, दूसरी बात ये कि जातिगत संतुलन को साधकर रखने में भी पार्टी कामयाब होगी।

बता दें कि महतो समाज की आबादी राज्य में करीब 14 फीसदी है, जाहिर है जगरनाथ महतो की पत्नी को मंत्री बनाकर पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक को एकजुट करने में कामयाब रहेगा।
 कौन है बेबी देवी
बेबी देवी कद्दावर नेता टाइगर जगरनाथ महतो की पत्नी है। हालांकि राजनीतिक तौर पर बेबी देवी की इससे ज्यादा कुछ और पहचान नहीं है।

वे पति जगरनाथ महतो के साथ कभी राजनीतिक तौर पर सक्रिय भी नहीं रही है। पूरी तरह से घरेलू महिला बेबी देवी का राजनीति में आना और मंत्री पद कबूलना भी एक मजबूरी का हिस्सा है।

क्योंकि बेटा अखिलेश अभी 25 साल का हुआ नहीं है, ऐसे में अगर बेबी देवी सामने नहीं आती, तो जगरनाथ महतो की राजनीति विरासत टूट जाती।

हालांकि इस बात की गुंजाइश भी पूरी है कि वो इस बार मंत्री और फिर उपचुनाव तक ही राजनीति में सक्रिय भर ना रहे। उसके बाद उनका बेटा अखिलेश ही पार्टी की विरासत संभालेगा।

जानकार बताते हैं कि अखिलेश के राजनीति में आने के लिए निर्धारित 25 साल में कुछ ही महीने बाकी है। उनकी उम्र पूरी होते ही वो राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो जायेंगे।

बेबी देवी के बारे में कहीं भी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। गुगल पर भी बेबी देवी की सक्रियता या सामाजिक-राजनीतिक तौर पर उनके क्रियाकलाप की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पति के निधन के बाद नेताओं और मंत्री से मुलाकात के दौरान लोगों को बेबी देवी के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर हुई। लिहाजा राजनीतिक तौर पर अनुभव नहीं होना बेबी देवी के खिलाफ जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now