डुमरी विधान सभा उप चुनाव को लेकर झामुमो ने कसी कमर ,21 सदस्यीय संचालन समिति का किया गठन।
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि ,नावाडीह
डूमरी विधान सभा उप चुनाव को लेकर झामूमो द्वारा गिरिडीह व बोकारो जिला की संयुक्त बैठक गुरुवार को किशोर होटल कोदवाडीह में किया गया। बैठक मे डूमरी , नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड प्रखंड स्तर के सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें सर्व सम्मति से डूमरी उप चुनाव मे ऐतिहासिक मतों से पार्टी की जीत के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय सिंह व संचालन बोकारो जिलासचिव जयनारायण महतो ने की।
मौके पर बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि डूमरी विधान सभा उप चुनाव जीत से अगामी 2024 में होने वाले लोकसभा वा विधान सभा चुनाव का राज्य की तस्वीर बदलेगी।
इसके लिए सभी पंचायत प्रभारी अभी से ही कमर कस लें। मंत्री स्व जगरनाथ महतो ने डूमरी विधान सभा में के सभी गांवों मे विकास की किरण पहुंचाई है जो पुरे राज्य मे ऐतिहासिक है विपक्ष के पास विकास का कोई मुद्दा नही है।
वह जनता को सिर्फ दिग्भ्रमित करने का प्रयास मे जुटे है परंतु जनता सब कुछ देख रही है डुमरी मे किसी दल की दाल नही गालेगी। उन्होंने ने कहा कि डूमरी विधान सभा में 373 बुथ है सभी बूथों में कम से कम 15 पुरूष व 5 महिला का बुथ कमेटी का गठन अगामी 5 अगस्त सुनिश्चित करें।
मौके पर चंदन कियारी विधान सभा प्रभारी विजय रजवार , केंद्रीय समिति सदस्य बरकत अली , गिरिडीह पूर्व चेयरमैन राकेश महतो, बैजनाथ महतो , घुनूलाला हंसदा , बालेश्वर महतो , अशोक मुर्मू , नावाडीह प्रमुख पूनम देवी , लौकेश्वर महतो , जयलाल महतो , लालजी प्रसाद महतो , डूमरी प्रखंड के पूर्व जीप सदस्य भोला सिंह , डूमरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो , सचिव उपेंद्र महतो , नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो सचिव सोनाराम हेब्रम , चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो , सचिव सुभाष महतो, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मालती देवी , बेरमो नगर अध्यक्ष मदन महतो , पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी , भेखलाल महतो, सलार खान , भुनेश्वर महतो , अयोध्यक्षा प्रसाद महतो , देवेन्द्र कुमार महतो ,भरत दास ,ललित दास ,राउफ अंसारी आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space