तेलो में मुहर्रम के तीजा के मौके पर किया लाठी खेल का आयोजन, पारंपरिक हथियारों से युवाओं ने दिखाए करतब।
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तेलो से डि.सी महतो के खास रिपोर्ट
हजरत इमाम हुसैन के शहादत में मनाया जाने वाला पर्व मुहर्रम पर तेलो में खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया। अलग-अलग हिस्से से खिलाड़ी की टोली निकली और डंके की आवाज के बीच कई जुनून भरे खेल को दिखाया।
वही अखाड़ा की सुरक्षा को लेकर ग्राम के कई बुद्धिजीवी वर्ग अलर्ट दिखे।
खेल अखाड़े में नवाडीह प्रखण्ड सुरही ,परसबनी के खिलाड़ी,दांदूडीह,पिपरा टांड ,तरानारी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
युवा खिलाड़ियों की भीड तेलो कर्मकार टोला में अपने खेल का नुमाइश करते दिखे ।वही के खेलो का प्रदर्शन होता रहा दर्शक खेलों का आनंद ले रहे थे।
इस दौरान देशभक्ति से जुड़े कई रोमांचक खेलो का प्रदर्शन भी युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ किया. लाठी के खेलो के साथ पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों के साथ खिलाड़ियों ने अपने कला का प्रदर्शन करते दिखे. पिरामिड बनाकार ही एक दूसरे के उपर चढ़ कर हाथों में खूब तिरंगा भी लहराया, और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।
वही प्रतिभागियो को मोहम्मद मनोवर ने पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया।
मौके मध्य तेलो मुखिया युगल महतो,पंसस सदानन्द महतो मो. शमशेर, मो. जहीर, मो. मनोवर आलम, मो. नजीर अंसारी, जहीर आलम, , मो. सज्जाद, मो. मुर्तुजा, मो. ताहिर, मो. तय्यब, मो. फैयाज, मुस्तफा, जुबैर , जमील, मुस्तकीम, इस्लाम, ,अशोक क्रमकार ,बब्लू, नशीन सहित सैकड़ों लोग मोजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space