जदयू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि,कतरास
श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू तोपचांची प्रखंड वरिष्ठ नेता तारा बाबू ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नितीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर दीप नारायण सिंह के उपर आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद दे कर बधाई दी और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जदयू पार्टी को छात्र – नौजवान, मजदूर-किसान के बीच मजबूत करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र – नौजवान, मजदूर- किसान पार्टी से जुड़ रहे हैं। जदयू पार्टी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में गांव- गरीब, मजदूर – किसान की पार्टी बनकर उभरी है। आने वाले 2024 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। और जदयू पार्टी झारखंड में मजबूती के साथ दस्तक देंगी। जदयू पार्टी सदस्यता ग्रहण करने वालों में दशरथ सिंह,काजल दसौंधी,हराधन साव, सोमनाथ कुम्हार,भीम लाल कुम्हार, उमेश कुम्हार,काशी हजाम,काली चरण कुम्हार आदि हैं।इस अवसर पर भुनेश्वर रविदास,भीम दास,सपन दुबे, सुभाष सिंह, पंकज सिंह, शब्बीर अंसारी, प्रिंस कुमार,आदि उपस्थित हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space