8 नवम्बर को सरना धर्म कोड जनसभा रांची चलो अभियान, सालखन मुर्मू।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि,चंद्रपुरा
8 नवम्बर को सरना धर्म कोड जनसभा रांची चलो अभियान को सफल बनाने हेतु बुधवार को चंद्रपुरा थाना मैदान में आदिवासी सेंगेल अभियान का जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र पांच बार सीएम बनने के बावजूद आदिवासियों का हासा, भाषा, जाति, धर्म, रोजगार खतरे में है। उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड को लेकर 8 नवंबर को रांची में होने वाले जनसभा में तमाम आदिवासियों को एक जुट होने का आह्वान किया है। उसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया जाएगा कि आदिवासियों के मरांग बुरु, लुगु बुरू, अयोध्या बूरु आदि को सुरक्षित करें। अन्यथा 8 दिसंबर को भारत बंद के तहत रेल रोड़ चक्का जाम आंदोलन करने बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासियों का तीर्थ स्थल मरंग बुरू पारसनाथ पहाड़ को 5 जनवरी 2023 को पत्र लिखकर जैनों के हाथों को सौंप दिया है। अब लुगु बुरु ललपनिया में हाइडल पावर प्रोजेक्ट और पर्यटन स्थल बनाकर संताल आदिवासियों के महान धर्म स्थल को खतरे के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
आदिवासियों का अधिकार से वंचित रखने का जिम्मेवारी झामुमो व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है। जनसभा का संचालन जोनल संयोजक जयराम सोरेन ने किया।
मौके पर प्रदेश संयोजक करम चंद हंसदा, जिला अध्यक्ष सुगदेव मुर्मू, जोनल हेड अरुण किस्कू, जिला संयोजक भीम मुर्मू, छात्र मोर्चा नेता तिलका मुर्मू, सहित फूलचंद किस्कू, जगदीश हांसदा आदि उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space