अमन सिंह हत्याकांड में जेलर सहित 5 कक्षपाल सस्पेंड, 2 बर्खास्त.. हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिमांड में।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सम्पर्कसूत्र,धनबाद
मंडल कारा धनबाद में रविवार 3 दिसंबर को जेल के अंदर गोलीबारी की एक घटना में हॉस्पिटल वार्ड में संसिमित कैदी अमन सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गयी। गोली मारने वाले की पहचान सुंदर महतो के रूप में की गयी है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर जिला के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ पहुँचे एवं स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए अविलंब घायल कैदी अमन सिंह को एसएनएमएमसीएच में बेहतर इलाज के लिए भेज गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा कैदी अमन सिंह को मृत घोषित किया गया।
जिला प्रशासन एवं जेल प्रशासन द्वारा अलग अलग टीम बनाकर सभी वार्डो, सेलो एवं पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गयी। तलाशी की दौरान छह मोबाइल और 18000 रूपए बरामद हुए।
मौके पर स्थिति को संभालते हुए जिला एवं जेल प्रशासन द्वारा कैदियों में आपसी टकराव एवं गैंगवार की संभावना को देखते हुए अलग अलग गुटों के कैदियों को फ़ौरन अलग अलग सेल में संसिमित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा एडीएम लॉ एंड आर्डर, अपर समाहर्ता, सिटी एसपी की त्रिस्तरीय समिति बनाकर सम्पूर्ण घटनाक्रम एवं सुरक्षा में चूक की जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
राज्य स्तर से कारा निरीक्षणालय के द्वारा सहायक कारा महानिरीक्षक – 1, सहायक कारा महानिरीक्षक – 2 एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, कारा निरीक्षालय की त्रिस्तरीय समिति बनाकर जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space