नावाडीह में कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस ।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
देश में अमन शांति के लिए कांग्रेस की बनेगी सरकार ,
जाति धर्म व महगांई भाजपा सरकार की रही उपलब्धि : इमरान
प्रतिनिधि ,नावाडीह
स्थानीय प्रखंड के बाजारटांड स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में गुरूवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूवात राष्ट्रीय गान गाकर व महिला अध्यक्षा सुनीता देवी द्वारा केक काटकर की गई।
मोके पर पार्टी अध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा कि बिटिश शासन के सन् 1885 ई में देश व गरीबों के उत्थान के उदेश्य से कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी पार्टी ने लम्बी संधर्ष कर देश के विकास हेतू कई आंदोलन कर जनता को हक व अधिकार दिलाया पार्टी के नेत्री सह पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने देश को जो विकास किया वह आज भी देशवासी भुल नही पाते है।
उन्होनें कई कंपनियों को निजीकरण से सरकारी करण की वही भाजपा रूपी नरेन्द्र मोदी की सरकार मे सरकारी से निजीकरण कर लोगों को बेरोजगार बनाने का काम किया वही उधोगपतियों के हित मे कार्य कर बेतहाशा मंहगाई एवं जाति धर्म के नाम पर नफरत की बीज बोने का काम की ,जिससे देश की जनता त्रस्त है लोग भय के साये मे जीवन जी रहे है जबकि पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर जनता को जोडने का काम कर रहे है अब जनता जाग चुकी है वर्ष 2024 के चुनाव मे देश की कमान जनता पार्टी को सोपेगी।
पार्टी पुन देश मे अमन चैन बहाल करते हुए गांव को विकसित करने का कार्य करेगी।
वही महिला अध्यक्षा सुनीता देवी ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओ को ठगने का काम किया गांव की महिलाओ को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस चुल्हा देकर गैस का दाम ढाई गुणा बढ़ाकर गैस से दुर करने का काम किया आज घरो मे गैस टंकी व चुल्हा शोभा बनी हुई है।
आगामी वर्ष लोकसभा चुनाव है तो फिर मोदी सरकार गैस मे सब्सिडी दे रही तथा पेट्रोल डीजल का दाम धटाकर जनता को बेवकूफ बनाने की साजिश रच रही है परंतू जनता अब झूठे वादे पर नही जाने वाली है एक एक वादे का हिसाब लेगी।
इससे पुर्व यहां गरीब महिलाओं के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया तथा मिशन 2024 को पुरा करने के लिए अधिक से अधिक पार्टी मे कार्यकर्ताओ को जोडकर संगठन को मजबुत बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर जिला सचिव राजेन्द्र सिंह, प्रखंड सचिव तिलक तुरी ,प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज सिंह ,युवा अध्यक्ष जितेन्द्र रविदास , महिला अध्यक्ष सुनीता देवी , ओबीसी मोर्चा के खेमलाल ठाकुर ,महावीर महतो ,अनवर राय ,मुन्शी राय ,मुनिया तुरी ,केशव महतो ,टेकलाल कानू ,रकीब आलम ,राकेश कुमार, दीपक कुमार ,मनीरूद्दीन अंसारी ,सागीर अंसारी ,गीता देवी ,अनिता देवी ,गायत्री देवी ,चिंता देवी ,लीलावती देवी ,जिरीया देवी ,गेदिया देवी ,अंजनी देवी ,बसंती देवी ,निमा देवी ,सीता देवी ,आदि मौजूद थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space