नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झारखंड में 804 किलोमीटर की होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। – निगाहें आप तक न्यूज़

झारखंड में 804 किलोमीटर की होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्पर्कसूत्र,नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इसमें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की 14 जनवरी से मणिपुर से शुरूआत होने वाली भारत जोड़ा न्याय यात्रा  के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, और बिहार होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा झारखंड में 804 KM तय करेगी और 13 जिलों से होकर गुरजेगी। इस दौरान राहुल गांधी  8 दिनों तक  झारखंड में प्रवास होगा।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा 15 राज्य, 110 जिले से होते हुए सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now