नावाडीह के चपरी व पेंक में सड़क मरम्मति कार्य का मंत्री ने किया शिलान्यास, कहा – हेमन्त सोरेन की सरकार में हर गांव पहुंच रही विकास : बेबी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि ,नावाडीह
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत प्रखंड के चपरी पीडब्ल्यूडी पथ से रखवा एंव उपरधाट के पेंक से झारखंड कॉलेज घुटवाली तक करोडों की लगत से होने वाली मरम्मति कार्य का शिलान्यास गुरुवार को सूबे के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी व प्रमुख पूनम देवी
ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।
मौके पर मंत्री बेबी देवी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य का विकास तेजी से हो रहा है राज्य के हर गांव मे विकास योजना पहुंच रही है गरीबों को कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ दिया जा रहा है , उन्होने कहा कि पुर्व शिक्षामंत्री स्व जगरनाथ महतो के हर अधुरे सपनों को डुमरी विधान सभा क्षेत्र मे जनता के सहयोग से पुरा किया जा रहा है।
नावाडीह प्रखंड के सात विभिन्न सडकों की मरम्मति के लिए13.28 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कैबिनेट से स्वीकृति दिलाई गई है।
शीध्र ही सभी पथों की कार्य शुरू करवाई जाऐगी सडक मरम्मत कार्य पुर्ण होने से ग्रामीणो को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
वही प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि जन समास्या को लेकर मंत्री बेबी देवी काफी गंभीर रहती है विकास कार्यो के साथ साथ जनता के हर सुख दुख मे शरीक रहती है।
मौके पर झामुमों नेता लोकेश्वर प्रसाद महतो ,जयलाल महतो , प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो , सचिव सोनाराम हेंब्रम , विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी , मुखिया सुखमती देवी , पंसस प्रीति पटेल , ममता देवी , नवीन सोरेन, अयोध्या प्रसाद महतो , विरेंद्र कुमार महतो , जगरनाथ महतो , उमापति महतो , मनोज मुर्मू , गौतम मुंडा , उमेश महतो , ओम महतो , गजाधर महतो , गुरुप्रसाद पटेल , भुनेश्वर राम तुरी , कुतुबुद्दीन अंसारी , साजीद अंसारी , मिन्हाजुद्दीन अंसारी सीपीआई नेता नुनूचंद महतो आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space