नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 22 जनवरी को नावाडीह के चिरूडीह में भव्य दीपोत्सव, सुरही में होगा भंडारा। – निगाहें आप तक न्यूज़

22 जनवरी को नावाडीह के चिरूडीह में भव्य दीपोत्सव, सुरही में होगा भंडारा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नावाडीह से संवाददाता मनोज वर्णवाल के खास रिपोर्ट।

अयोध्या मे 22 जनवरी को होने वाली श्री रामलला व माता जानकी का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नावाडीह प्रखंड में यादगार बनाने के लिए विभिन्न गांव के मंदिरों मे भव्य तैयारी की जा रही है।प्रखंड के चिरूडीह मे स्थापित झारखंड की सबसे उंची संकट मोचन मंदिर में पूरे मंदिर को रंग बिरंगी बिधुत वल्व से सजाया जा रहा है वही शाम में 11 सौ ध्री के दिया जलाकर दीपोत्सव मनाई जाऐगी।साथ ही बारह घंटा का भजन-कीर्तन किया जाऐगा।

इसी प्रकार नावाडीह पंच मंदिर व दुर्गा मंदिर परिसर मे श्री रामचरित मानस पाठ ,हवन ,शाम में महा आरती के साथ साथ दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। यहां तैयारी समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह व सचिव साधु महतो ने बताया कि अध्योया में रामलला की स्थापना 800 साल बाद हो रही है यहां उत्सव सिर्फ अध्योया नगरी नही बल्कि पुरा देश मनाते हुए गौरवान्वित महसुस कर रही है इसे यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी चल रही है पुरा गांव 22 जनवरी को राममय हो जाऐगा। वही प्रखंड के सुरही मे सनातनियों की ओर से उत्साव का महौल देखी जा रही है।

मुखिया संध अध्यक्ष सह विश्व हिन्दु परिषद ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुरही में भव्य तैयारी हो रही है पंचायत के शिव पार्वती, हनुमान मंदिर ,सरस्वती मंडप , लक्ष्मी मंदिर ,दुर्गा मंडप ,सहित 11 मंदिरों में लाइट से सजावट की जाऐगी अखंड हरिकृर्तन के साथ साथ शाम मे सभी मंदिर व घरों मे दीपावली पर्व की भांति दीपोत्सव मनाया जाऐगा।हर घर मे रंगोली सजाकर भगवान राम का स्वागत किया जाऐगा वही प्रभू श्रीराम का ध्वजा लगाया जाऐगा।

जबकि सुरही के बखरीटोला स्थित शिव मंदिर परिसर मे खीर पुरी एंव अमृतासन का भंडारा लगाया जाऐगा। पुरा सुरही गांव जय श्री राम के जयकारे से गुंजयमान रहेगा। उत्सव की तैयारी मे नरेश प्रसाद, गुप्ता ,शेषांक शेखर सिंह ,अभिनाश कुमार ,सलेन्द्र गुप्ता ,विकास तुरी ,बबन यादव , राजेन्द्र प्रसाद, जगदीश महतो ,महावीर पंडीत ,बुधन तुरी ,रामेश्वर महतो ,शांति देवी ,संगीता देवी ,सुनीता देवी ,बबिता देवी ,अनिता देवी आदि जुटे हुए है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now