नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 22 जनवरी को झारखंड में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 3500 अतिरिक्त बलों की होगी तैनाती। – निगाहें आप तक न्यूज़

22 जनवरी को झारखंड में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 3500 अतिरिक्त बलों की होगी तैनाती।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्पर्कसूत्र, राँची

अयोध्या 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा  समारोह को लेकर झारखंड  में भी सुरक्षा को लेकर रहेगी कड़े इंतजाम ।

राज्य के भी मंदिरों में पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में 3500 अतिरिक्त बलों की तैनाती की है।

साथ ही पुलिस मुख्यालय ने जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

3500 अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति हुई है।
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 22 जनवरी को UP के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए 3500 अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति हुई है।

सभी SP और SSP से कहा गया है कि तैनात अतिरिक्त बलों को पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी के साथ सभी दंगा रोधी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराते हुए विधि-व्यवस्था ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त करें।

यह प्रतिनियुक्ति गुरुवार से 23 तारीख तक की गई है।

लाठी बल सहित अन्य बल तैनात रहेंगे
पूर्वी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 300, सरायकेला में 100, खूंटी में 100, सिमडेगा में 100, गुमला में 100, लोहरदगा में 200, हजारीबाग में 300, गिरिडीह में 100 लाठी बल और 50 सशस्त्र बल, कोडरमा में 150, चतरा में 150, रामगढ में 100, बोकारो में 200, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 100, धनबाद में 200, पलामू में 200, लातेहार में 100,गढ़वा में 100, देवघर में 150, दुमका में 150, पाकुड में 100, साहेबगंज में 150, जामताड़ा में 150 और गोड्डा में 150 लाठी बल सहित अन्य बल तैनात रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now