नावाडीह में झामुमो की बैठक मे पंचायत कमिटि का पुनर्गठन का निर्णय,विकास कर रही हेमन्त सोरेन को हटाने मे लगी है भाजपा : बैजनाथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतिनिधि , नावाडीह
प्रखंड के झामुमों पार्टी कार्यालय मे शनिवार को प्रखंड कमिटि की एक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो की अध्यक्षता मे हुई। जिसका संचालन प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम ने किया। बैठक मे सर्व सम्मति से प्रखंड के सभी पंचायत कमिटि का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर पंचायत पर्यवेक्षक नियुक्त की गई जो 28 जनवरी को उपरधाट के मुंगोरंगामाटी ,पोखरिया ,पेंक ,गोनियाटो ,काछो ,कंजकिरो ,नारायणपुर एवं बरई, 30 जनवरी को भलमारा ,पलामू ,गुंजरडीह, चपरी ,चिरूडीह, बिरनी ,परसबनी ,दहियारी तथा एक फरवरी 24 को बाराडीह, भेण्डरा ,सहारिया ,आहारडीह ,सुरही ,पोटसो ,खरपिटो एंव नावाडीह पंचायत मे कमिटि का गठन किया जाऐगा।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो नेता सह पुर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो के अनुज बैजनाथ महतो ने कहा कि राज्य में हेमन्त सोरेन की सरकार गांव के विकास के प्रति गंभीर है। सभी जाति सामुदाय को ध्यान मे रखकर विकास योजना धरातल मे उतर रही है राज्य के सभी विधवा ,वृद्ध एंव दिव्यांग को सार्वजन पेंशन, गरीबो को सौ यूनिट बिजली ,बेटियों की उच्च शिक्षा हेतू सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना ,छात्राओ के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना ,युवाओ के स्वारोजगार के लिए मुख्यमंत्री गाड़ी योजना सहित कई योजना का लाभ दे रही है जिससे भयभीत होकर भाजपा एक साजिश के तहत सरकार को हटाने पर तुली है।
वही प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम ने कहा कि आदिवासी नेता हेमन्त सोरेन की राज्य मे बढती लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा की मोदी सरकार ईडी ,सीबीआई आदि संस्था के माध्यम से सरकार को अस्थिर करना चाहती है परंतु राज्य की जनता सब देख रही है आने वाली लोकसभा चुनाव मे ऐसी पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी।
राज्य मे जाति धर्म की राजनीति नही चलेगी जो गांव का विकास करेगा वही झारखंड मे राज करेगा।
मौके पर जिला सचिव जयनारायण महतो ,बीस सुत्री अध्यक्ष वृजलाल हंसदा, उपाध्यक्ष गणेश पारो , पंसस निर्मल महतो ,अध्योया महतो भैरव महतो ,टेकलाल चौधरी ,मुरलीधर सिंह ,गंगा धर महतो ,रामपुकार महतो ,रामेश्वर महतो , अनु खान ,शहीद अंसारी ,महबुब आलम ,टेकलाल महतो ,दौलत महतो ,गणेश सोरेन ,इदरीश अंसारी ,मोतीलाल हंसदा , गणेश नायक ,भुवनेश्वर महतो ,शेखर महतो ,मुकेश सोरेन ,राजू महतो ,कमरूद्दीन राय ,भुवनेश्वर मुर्मू आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space