नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नावाडीह में करोड़ो की राशि से निर्मित तीन सड़क का मंत्री व सांसद ने किया शिलान्यास, कहा 150 करोड की राशि से दो सडक का निर्माण का मिलेगा तोफा : बेबी – निगाहें आप तक न्यूज़

नावाडीह में करोड़ो की राशि से निर्मित तीन सड़क का मंत्री व सांसद ने किया शिलान्यास, कहा 150 करोड की राशि से दो सडक का निर्माण का मिलेगा तोफा : बेबी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नावाडीह गोमो पथ निर्माण होने से जनता को मिलेगा लाभ : चौधरी।

प्रतिनिधि ,नावाडीह

पथ प्रमंडल विभाग द्वार लगभग चार करोड की राशि से स्वीकृत प्रखंड के नावाडीह डाक बंगला से गोमो भाया भेण्डरा ,लक्ष्मीपुर तक 11:530 किमी चौड़ीकरण एंव मजबुतीकरण पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को सूबे के महिला बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी , गिरिडीह आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी , प्रखंड प्रमुख पूनम देवी आदि ने संयुक्त रूप से नारियल फोडकर किया। वही मंत्री बेबी देवी ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री ग्राम सडक सृढढीकरण के तहत ब्लोक मोड से जुनोडीह ग्राम तक ,उपरबंधा बजरंग बली से चपरी भाया बड़की बेडा ,गुंजरडीह खरमाटिया से मकोली इनक्लाईन तक एवं गुंजरडीह के बडकी बेडा मे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अंल्पसंख्यक एंव पिछडा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृति मांझी हाउस निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
मौके पर मंत्री बेबी देवी ने कहा कि डुमरी नावाडीह के विकास के लिए गंभीर हुं पुर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो के हर अधुरे सपने को पुरा करने का काम कर रही हुं ,नावाडीह से गोमो मुख्यपथ आरईओ विभाग से हस्तांतरण कर पीडब्लूडी विभाग से चौड़ीकरण व मजबुतीकरण की स्वीकृति दिलाने है इस पथ के निर्माण होने से प्रखंड की जनता घनबाद जिला मुख्यालय सहित गोमो रेलवे जंक्शन से सीधा जुड जाऐगे। वही लगभग 150 करोड की राशि से नावाडीह के देवी कांलेज मोड से पेंक तक एवं भण्डरीदह से तेलो होते हुए गोमो तक सडक निर्माण का तोफा शीध्र दी जाऐगी।वही नावाडीह से तरंगा होते हुए सीधा हिरक रोड का भी निर्माण कार्य का प्रास्ताव भेजा गया है। झामुमो के चंपाई सोरेन की सरकार मे राशि की कमी नही होने दी जाऐगी। वही गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा का नावाडीह गोमो मुख्य पथ के निर्माण होने से प्रखंड के एक लाख आबादी का सीधा जुड़ाव गोमो रेलवे स्टेशन सहित जीटी रोड से होगी ,जहां लोग आसानी से दिल्ली ,कोलकाता सफर कर सकेगे।उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नैतृत्व मे भारत विकास की नया आयाम स्थापित कर रहा है ,महिला ,युवा ,किसान ,मजदुर को ध्यान मे रखकर विकास व कल्याणकारी योजना घर घर पहुंच रही है। प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि नावाडीह प्रखंड की एक दर्जन से अधिक पथों की मरम्मति कर आवागमन सुलभ बनाई जा रही है मंत्री बेबी देवी के नैतृत्व में निरंतर विकास योजना धरातल मे उतरी जा रही है शीघ्र ही नावाडीह मे 25 करोड की राशि से स्वीकृत मांडल डिग्री महाविधालय का निर्माण कार्य भुमि पुजन कर शुरू की जाऐगी।
मौके पर झामुमों जिलासचिव जयनारायण महतो , उप प्रमुख हरिलाल महतो , 20 सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो उर्फ पारो , आजसू नेत्री यशोदा देवी , झामुमों प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो , सचिव सोनाराम हेंब्रम , समाज सेवी जयलाल महतो , लोकेश्वर प्रसाद महतो , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी , आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो , मुखिया किरण देवी , मंजू देवी , गायत्री देवी , पंसस निर्मल महतो , गोपाल यादव , महबूब आलम ,सलार खान ,अंनू खान , पूर्व प्रमुख मोहन महतो , पूर्व मुखिया रामपुकर महतो , रणविजय सिंह , सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार, सुरेश कुमार महतो ,बांबी पटेल , सोनू चौधरी , भाजपा नेता गोपाल विश्वकर्मा , अयोध्या प्रसाद महतो , बालेश्वर महतो ,फजले हक राय , महावीर महतो , जुगनू महतो ,संतोष महतो , हरी महतो , सुषमा सोरेन , कविता देवी , अनीता देवी , मांझी हडाम संजय हेंब्रम , गंगाराम मुर्मू , मोतीलाल सोरेन , प्रभु मुर्मू , फागू किस्कू , ललिता देवी , भुनेश्वर महतो , बिलसी देवी , भोला महतो आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

आणखी कथा