नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जारंगडीह मे जुग जाहेर सरना धोरोम गाढ़ बाहा बोंगा महोत्सव का धुमधाम से हुआ सम्पन्न । – निगाहें आप तक न्यूज़

जारंगडीह मे जुग जाहेर सरना धोरोम गाढ़ बाहा बोंगा महोत्सव का धुमधाम से हुआ सम्पन्न ।

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रतिनिधि,बोकारो

जिले के जारंगडीह मे स्थित जुग जाहेर धोरोम गढ़ सरना स्थल मे 13 अप्रैल को बाहा बोंगा महोत्सव पुरे श्रृद्धा व धुमधाम से आयोजित किया गया।महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पेयजल स्वच्छता विभाग सह उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी रिति रिवाज से प्रकृति की पुजा आराधना के साथ हुआ, जबकि पुजा उपरांत श्रद्धालुओ के बीच सखुवा का फुल वितरण किया गया।वहीं चढ़ावा चढ़ाये गये बकरे की बली के पश्चात खिचड़ी प्रसाद के रूप मेंस बांटे गये।इसके बाद आदिवासी महिलाओं और पुरुषों द्वारा मनमोहक आदिवासी नृत्य ने पुरे कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।

इस भव्य महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में सरना पूजा समिति का मुख्य योगदान देखने को मिला।जबकि यहां की मुख्य व्यवस्था का भार समिति के अध्यक्ष फिनीराम मुर्मू ने संभाल रखा था।वही इस पूजा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह का आना तय था,मगर अकास्मिक कारणों से उपरोक्त का आगमन नहीं हो पाया।जारंगडीह बंद भूमिगत खदान के समीप काली मंदिर के पीछे मैदान में मुख्य सभा स्थल के लिए पंडाल और श्रद्धालुओं के बैठने का इंतजाम किया गया था।

जबकि विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बोकारो थर्मल थाना सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह,व कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति,एस आई मनोज कुमार सिंह,पुरे समय तक कार्यक्रम स्थल पर डटी रही।

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह स्वंय कमान संभाले थे।संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लगे समिति के अध्यक्ष फिनीराम सोरेन तथा सचिव करमचंद मांझी, कोषाध्यक्ष आनंद टुडू तथा इस पुजा को सम्पन्न करवाने मे मुख्य पूजारी पाहन अर्जुन हेम्ब्रम,बद्री मुंडा,पूर्व जिला संयुक्त सचिव इकबाल अहमद, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो,जयनारायण महतो,मदन मोहन अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, इकबाल अहमद,रमेश बेसरा, सुरेश किस्कू,मनोहर मुर्मू, काशीनाथ केवट,शमशुल हक, पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिलाध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी, जिला सचिव मुकेश राम महतो, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, सुरेश किस्कू,अंबा टोला से नवीन हांसदा, सुषमा मुर्मू आदि लोग अहम भूमिका निभाए।कार्यक्रम में मुख्य मंचासीन अतिथियों मे मंत्री के अलावे आदिवासियों के अनेको गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर समिति के लोगो ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि यहां पुजा काफी समय से होता आ रहा था,मगर पहली बार इतना भव्य तरीके से इसका आयोजन किया गया है। वही समिति के लोगो द्वारा तमाम अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।जबकि बेरमो विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक के निर्देशानुसार इस आयोजन में किसी तरह का विध्न ना हो इसका पुरा ध्यान रखने का जिम्मा उन्हें मिला था, जिसे उन्होंने बाखुबी निभाने का प्रयास किया है। उन्होंने इस आयोजन को बेरमो के लिए ऐतिहासिक बताया। जबकि सरना स्थल के वंशजो ने सीसीएल प्रबंधन के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सीसीएल उसके हक अधिकार नही दिए तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा।

रैयत के वंशज बबलू सोरेन ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से हमारी लड़ाई न्यायालय मे चल रहा है। फैसला आने के बाद मामला साफ हो जायेगा साथ ही भी कहा कि आने वाले दिनों में अब यह आयोजन और भी भव्य रुप लेगा।

सोखा बाबा महेश हांसदा,पहान के रूप में फूलचंद मांझी अंबा टोला सुखदेव मांझी तुलबुल हरदिया मुंह शर्मा स्थल के निगरानी के बाबू मंडा नरेश मुंडा धर्मेंद्र मुंडा विकास मुंडा प्रकाश मंडा रणधीर करमाली मुकेश मुकेश शंभू नायक नागेश्वर मुंडा महेश हांसदा के रूप में सिमी मुंडा प्रियंका पूजा रिया पायल प्रतिमा अंबा टोला हरदिया मोह मायापुरचांपीभुईयाडीहकेसवारीसोनहर तुलबुल लालपनिया सिमराटांड तोपा से सुशीला बासके ममता कुमारी सुनीता देवी आशा हेंब्रम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now