धनबाद में ED ने दो अधिकारियों के आवास पर डाली रेड।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संपर्कसूत्र,धनबाद
ED की टीम ने मंगलवार को धनबाद में दो अधिकारियों के आवास पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ED की टीम ने रजिस्ट्रार रामेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पर छापा मारा। रामेश्वर प्रसाद पूर्व में बोकारो में पदस्थापित थे।
वहीं,धनबाद के डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) दिवाकर सी द्विवेदी के झारूडीह स्थित देव बिहार अपार्टमेंट में भी ईडी की रेड चल रही है। जानकारी के अनुसार, दिवाकर सी द्विवेदी पहले रांची के कांके में सीओ (अंचल अधिकारी) के पद पर कार्यरत थे।छापेमारी की वजह और अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है,इस बारे में फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।ED की यह कार्रवाई किसी बड़े मामले से जुड़ी हो सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space