नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुरही में दो सौ महिलाओं के बीच चना व सरसों बीज का हुआ वितरण महिलाएं खेती कर बने आत्मनिर्भर : विश्वनाथ – निगाहें आप तक न्यूज़

सुरही में दो सौ महिलाओं के बीच चना व सरसों बीज का हुआ वितरण महिलाएं खेती कर बने आत्मनिर्भर : विश्वनाथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रतिनिधि , नावाडीह
प्रखंड के सुरही पंचायत के विभिन्न गांवो में रविवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जलछाजन विभाग की ओर से दो सौ किसानों व महिलाओ के बीच मुखिया संध के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने मुफ्त 198 किलोग्राम चना, 12 किलोग्राम सरसों एवं 180 किलोग्राम गेंहू बीज वितरण किया।
मौके पर संध अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानो को सिचाई सुविधा बहाल कर खेती करने के लिए जलछाजन विभाग के द्वारा जागरूक करने का काम कर रही है जिसके पंचायत मे अमृत सरोवर, डोभा, कूप मरम्मती आदि कर जल संरक्षण कार्य एवं किसानो को खेती के लिए मुफ्त बीज का वितरण किया जा रहा है। महिलाएं बीज का उपयोग करते हुए तन मन से खेती कर आत्मनिर्भर बने सरकार किसानो को हरसंभव मदद करेगी। उन्होने कहा कि पंचायत के किसान खेती के दिशा कार्य करे किसानो को सिचाई सहित बीज एवं फसल के लिए बाजार की सुविधा जल छाजन विभाग कर उचित राशि दिलाने का काम करेगी।
मौके पर पंसस बबिता देवी , उपमुखिया शांति देवी ,जल छाजन समिति अध्यक्ष उपासी देवी ,सचिव हेमलाल मरांडी ,वार्ड सदस्य आजाद अंसारी ,मन्टु रविदास ,अयशा खातुन ,जुलेखा बीबी ,सफीक अंसारी ,संगीता देवी ,नीरा देवी ,पानो देवी , नरेश गुप्ता ,महावीर पंडित, शिवशंकर प्रजापति ,डेगलाल प्रजापति ,लक्ष्मण गुप्ता ,अभिनाश गुप्ता ,विकास तुरी ,सहित सोनी देवी ,चमेली देवी ,आशा देवी ,प्रमिला देवी ,उर्मिला देवी ,रहना परवीन आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now