नावाडीह में108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ हवन के साथ हुवा संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गायत्री महामंत्र की जाप से मिट जाती है सारे कष्ट : प्रमेश्वर
सैकडो श्रद्धालुओ ने ली देवदीक्षा व बुराई छोड़ने का संकल्प
प्रतिनिधि , नावाडीह
स्थानीय प्रखंड के खरपिटो पंचायत अन्तर्गत कबीर गौशाला कुड़पनिया मे अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय 108 कुण्डीय नवचेतन जागरण गायत्री महायज्ञ बुधवार को सैकड़ो श्रद्धालुओ ने हवन कर पुर्णहुति के साथ सम्पन्न हो गया। शांति कुंज हरिद्वार से आये आर्चाय टोली नायक प्रमेश्वर साहु के द्वारा गायत्री मंत्रोउच्चरण कर विधि विधान सें सैकडों श्रद्धालुओं का पुसंवन संस्कार ,देवदीक्षा संस्कार ,मुंडन संस्कार ,वही नन्हे मुन्हे बच्चों का नामकरण संस्कार ,अन्नप्राशन संस्कार एवं विधा आरंभ्भ संस्कार करवाया ,जबकि महायज्ञ मे शामिल लोगो ने अपने एक बुराई को छोड़ने का संकल्प लेते हुए आग्नि कुण्ड पर आहूति दी। वही जिप सदस्य फुलमति देवी ,कुवैर चौधरी ,मुखिया संध अध्यक्ष विश्वनाथ महतो धर्मपत्नी सुनीता देवी ,यज्ञ समिति अध्यक्ष फुलचंद किस्कु व धर्मपत्नी देवी ने यज्ञ कुण्ड़ पर गायत्री मंत्र का जाप कर हवन किया। वही पुर्णाहुति के उपरांत खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण किया गया तथा हरिद्वार के आचार्य टोली को देव दक्षिणा देकर विदाई दी गई।
मौके पर आर्चाय प्रमेश्वर साहु ने कहा कि कलयुग मे भी भगवान विराजमान है जो भक्ति भाव से पुकारते है ईश्वर आज भी दौड़े चले आते है।उन्होने कहा कि कारोना महामारी मे जो भक्त गायत्री महामंत्र का प्रतिदिन जाप करते थे वे ईश्वर के रक्षा कवच मे रहे उनको महामारी भी बाल बांका नही कर पाई इसलिए जो अपने शरीर से , परिजन से तथा गांव व समाज से प्रेम करते है वर्ष 2026 तक प्रतिदिन तीन गायत्री माला का जाप करें ,वेदमाता का 2026 मे जन्म शताब्दी महोत्सव के बाद देश समान्य हो जाऐगा। उन्होने कहा कि गायत्री महायज्ञ मे सिर्फ हवन करने से नहि बल्कि महायज्ञ मे सहयोग करने ,यज्ञ मंडप की सफाई ,यज्ञ सामाग्री की दान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। आचार्य साहु ने कहा कि गायत्री के भक्त हर दिन अपने घर के साथ साथ गांव टोला मे श्रमदान कर स्वच्छ व सुंदर बनाने के दिशा मे कार्य करें यह भी महापुण्य का कार्य है। गायत्री के संदेशो को घर घर तक ले जाना ,गांव को नशा मुक्त बनाना ,समाज से कुरीतियां दहेज प्रथा ,अंधविश्वास, बाल विवाह आदि के विरूध अभियान चलाकर आर्दश पंचायत बनाने का कार्य करें। जबकि शिक्षित माता बहन ,भाई बन्धु शिक्षा का दान स्वरूप एक निरक्षर को साक्षर बनाएं। तभी हमारे पंडित श्रीराम शर्मा आर्चाय का सपना पुरा हो सकेगा।महायज्ञ को सफल बनाने मे समिति अध्यक्ष फुलचंद किस्कु ,कबीर गौशाला के संस्थापक छत्रबली पंडीत, भाजपा युवा नेता सुरेन्द्र कुमार ,पंसस डीलेश्वर महतो , डा धनेश्वर महतो , मन्टु नायक ,बंसत राय ,विजय शर्मा ,मनोज महतो ,बाबुलाल नायक , पुरेन्द्र साव , महेश सोनी ,गौरीशंकर महतो ,अनिल महतो ,राकेश महतो ,सुरज नायक ,राहुल नायक ,बबलू नायक ,सुनील पंडीत ,दिनेश महतो ,लालदेव चौधरी ,बालेश्वर चौधरी ,संगीता देवी ,उषा देवी ,ममता देवी ,सरस्वती देवी ,गीता देवी ,बबिता देवी ,आदि ने अहम भुमिका निभाई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space