नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8210094134, +91 8210094134 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गदर फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सिविल कोर्ट राँची में किया सरेंडर, ढाई करोड़ धोखाधड़ी का है आरोप – निगाहें आप तक न्यूज़

गदर फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सिविल कोर्ट राँची में किया सरेंडर, ढाई करोड़ धोखाधड़ी का है आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 रांची,सम्पर्कसूत्र

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है। अमीषा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। यह मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। उन्हें फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला।
क्या है पूरा मामला
आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं।

फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने अमीषा से पैसे वैपस मांगे थे। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।

अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई।

अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें समन जारी करके पेश होने के लिए कहा था लेकिन तब अभिनेत्री हाजिर नहीं हुई थीं। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार ने रांची सीजेएम कोर्ट में अमीषा के खिलाफ केस दायर किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now