नावाडीह में उपचुनाव को लेकर आजसू की बैठक में चुल्हा प्रमुख बनाने का निर्देश ,कहा रामगढ़ उपचुनाव के तर्ज में डुमरी उपचुनाव जीतेंगे : तिवारी
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पार्टी के संदेशों को घर घर तक पहुंचाए कार्यकर्ता : सुरेश
प्रतिनिधि नावाडीह
प्रखंड के बहुदेशीय भवन नावाडीह में आजसू पार्टी नावाडीह पंचायत कमेटी की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष भेकलाल कंदु व संचालन उमेश कुमार ने किया। बैठक में नावाडीह पंचायत के सभी वार्ड प्रभारियों को घर घर पार्टी के संदेशो को पहुंचाते हुए चुल्हा प्रमुख बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मांडू विधानसभा प्रभारी सह नावाडीह पंचायत प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि किसी भी संगठन मे पार्टी कार्यकर्ता रीढ होते है जब तक संगठन मजबुत नही होगी कोई भी जंग जीत नही सकते है। पिछले चुनाव मे झामुमो जनता से बडी बडी वादा कर सत्ता मे काबिज हुई परंतू एक भी वादा पुरा नही किया ।राज्य सरकार के गठन को लगभग चार वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक स्थानीय व नियोजन नीति नही बनी जिसके कारण युवाओ का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। राज्य मे खनिज पदार्थ की लूट हो रही है। वही राज्य की जनता बालू मकान बनाने के लिए बालू तक नसीब नही हो रही है। ऐसी सरकार से राज्य का भला होने वाला नही है।
उन्होनें कहा कि आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो के पास गांव के विकास का विजन है जब तक राज्य की बागडोर आजसू के हाथो नही होगी झारखंड का उत्थान संभव नही है। इसलिए सभी पार्टी कार्यकर्ता महिला शक्ति अभी से घर घर जाकर पार्टी के संदेश को जन जन तक ले जाते हुए चुल्हा प्रमुख का गठन कर पार्टी को मजबुत बनाए।
शीध्र ही नावाडीह प्रखंड मे चुल्हा प्रमुख का सम्मेलन किया जाऐगा।
मौके पर जिला सचिव बांबी पटेल , सोनू कुमार चौधरी ,खेमलाल महतो ,राजेश कुमार , बैजनाथ महतो ,उमेश कुमार, अरूण कुमार ,इन्द्रदेव महतो ,मुकेश कुमार ,राहुल कुमार ,प्रदीप कानू ,महादेव कुमार ,झारखंडी कानू ,मदन कानू , राजेन्द्र कुमार ,प्रेमचंद दास ,रानी देवी ,शन्ति देवी , कुन्ती देवी ,मीरा दैवी ,सोनी देवी ,काजल देवी आदि मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space