स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में 100 लोगो के खिलाफ केस दर्ज।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सम्पर्कसूत्र,रामगढ़
रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित आरबी हाईस्कूल की छात्राओं से शुक्रवार को हुई छेड़खानी और मारपीट मामले में 10 नामजद समेत एक सौ अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
इधर, शनिवार को स्कूल का संचालन पुलिस की निगरानी में किया गया। स्कूल खुलने से पहले ही कैंपस के बाहर और अंदर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। थानेदार एचएन सिंह के अलावा कई अधिकारी कैंपस में मुस्तैद दिखे। छुट्टी के बाद तक पुलिस लोगों की एक-एक गतिविधि पर नजर रख रही थी। स्कूल की सुरक्षा में रजरप्पा पुलिस के अलावा कई थानों के जवान तैनात थे।
झारखंड के रामगढ़ जिले में स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी की खबर सामने आई है। चितरपुर स्थित आरबी हाईस्कूल सांडी में शुक्रवार को एक खास समुदाय के लोगों ने स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी की। इसका जब छात्र-छात्राओं ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। इसमें दो दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के विरोध में बच्चों ने जमकर बवाल किया और रजरप्पा थाने का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी स्कूल की कुछ छात्राओं के साथ विशेष समुदाय के कुछ बच्चों ने छेड़खानी की थी। इसका छात्रों ने विरोध किया। इसके शुक्रवार को विशेष समुदाय के छात्र और स्थानीय लोग स्कूल में घुस गए और छात्राओं से फिर छेड़खानी और मारपीट की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space